वो जब सवा चार साल का हुआ तो उसे स्कूल में दाखिल करा दिया गया, वो सुबह पांच बजे उठता, नहाता, तैयार होता , स्कूल जाता, लौट कर आता, खाना खाता सो जाता , शाम को टिउशन का होमवर्क करता, टिउशन जाता लौटता, अपने पिता को पढाई का ब्यौरा देता, डांट खाता और टी वी पर कार्टून देखता..................और हाँ !! कभी -कभी कालोनी में खेलने भी जाता पर उसे अकेले ही खेलना पड़ता,
कालोनी के दूसरे बच्चे भी कभी - कभी ही खेलने आते हैं।

No comments:
Post a Comment